Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Ice apple Benefits : बर्फ जैसा दिखने वाला ये फल गर्मी में देता है ठंडक, लोग कहते हैं नेचुरल समर कूलर

Ice apple Benefits : बर्फ जैसा दिखने वाला ये फल गर्मी में देता है ठंडक, लोग कहते हैं नेचुरल समर कूलर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ice apple Benefits :  ताड़ के पेड़ पर उगने वाला तारकुन गर्मियों का बेहद खास और रसीला फल माना जाता है। इसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। इस फल को कई नामों से जाना जाता है। यह ताड़ के पेड़ (Palmyra Palm) का एक मुख्य फल है जो गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। दिखने में यह लीची या जेली की तरह पारदर्शी और रसीला होता है।
ताजगी
इसे खाने से शरीर को ताजगी महसूस हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें पानी, मिनरल्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं।

पढ़ें :- अब घर पर बनाये खट्टी-मिठ्ठी जीरा पाचक गोलियां, खाने के बाद मुंह का स्वाद हो जाएगा लाजवाब

नेचुरल समर कूलर
यही वजह है कि कई लोग इसे नेचुरल समर कूलर भी कहते हैं। इतना ही नहीं, यह पेट को हल्का रखने और गर्मी से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने में भी फायदेमंद माना जाता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं
तारकुन में सोडियम और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में तरल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और बार-बार लगने वाली प्यास से भी राहत मिल सकती है।

विटामिन B कॉम्प्लेक्स
इसमें विटामिन B कॉम्प्लेक्स पाया जाता है, जो शरीर में ऊर्जा बनाने में मदद करता है। यही नहीं, ये विटामिन दिमाग और नसों को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

पढ़ें :- Gala Dinner: कैसे ‘खाना’ बना मोदी की असरदार डिप्लोमेसी, विदेशी मेहमानों ने चखा देश का पारंपरिक स्वाद
Advertisement