Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bhajan Lal Sharma: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बनेंगे डिप्टी सीएम

Bhajan Lal Sharma: भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बनेंगे डिप्टी सीएम

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bhajan Lal Sharma: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है। भजन लाल शर्मा के नाम पर विधायक दल की बैठक में मुहर लगी। चुनावी नतीजों के नौ दिन बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया गया है। हालांकि, इनके नाम की भी चर्चा बीते दिनों से चल रही थी। भजन लाल शर्मा पहली बार सांगानेर से विधायक बने हैं और ब्राह्मण समुदाय से आते हैं।  भजन लाल शर्मा पहली बार सांगानेर से विधायक बने हैं और ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से वो संगठन के लिए काम कर रहे थे।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

इसके साथ ही राजस्थान में दो डिप्टी सीएम होंगे। राजनाथ सिंह ने राजस्थान के दोनों डिप्टी सीएम के नामों का एलान किया है। उन्होंने कहा, दिया सिंह और प्रेमचंद बैरवा को प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके साथ ही वासुदेव देवनानी स्पीकर होंगे।

अमित शाह के करीबियों में होती है गिनती
बताया जा रहा है कि, संगठन से जुड़े भजन लाल शर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी बताए जाते हैं। इसके साथ वो लंबे समय से संगठन के लिए भी काम कर रहे थे। ऐसे में अब उनके नाम का एलान कर सभी को चौंका दिया गया है।

 

पढ़ें :- भविष्य में AAP बीजेपी को चुनौती देगी और इसलिए ये हम लोगों को ख़त्म करना चाहते हैं: सीएम केजरीवाल
Advertisement