Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान: पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-पत्थरों से 70-80 लोगों ने किया हमला

राजस्थान: पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, लाठी-पत्थरों से 70-80 लोगों ने किया हमला

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल पर्दाफाश।  राजस्थान के भरतपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता और बयाना के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत से हड़कंप मच गया। भौंड़ा गांव स्थित उनके क्रेशर प्लांट पर हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना में उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पढ़ें :- अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रोटेस्ट, सरकार ने विरोध प्रदर्शन की जगह को बदला

शाम को प्लांट पहुंचे, तभी हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार शाम करीब 6:30 बजे 68 वर्षीय अतर सिंह भड़ाना भौंड़ा गांव स्थित अपनी खनन लीज पर पहुंचे थे। इसी दौरान 70 से 80 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा बुरी तरह घायल हो गए।

जयपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल पूर्व विधायक को उपचार के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पाली गांव ले जाएंगे। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछा दिल्ली कैद क्यों? ज्ञानेश कुमार हम आपको बख्शेंगे नहीं, हमें आपके अतीत और भ्रष्टाचार के बारे में है पता
Advertisement