Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bhooth Bangla Trailer : ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

Bhooth Bangla Trailer : ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और डायरेक्टर प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार टीवी पर करने जा रहे हैं कमबैक, शो का प्रोमो रिलीज

कॉमिक-हॉरर का अनोखा संगम

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को हंसी और हल्के-फुल्के डर के मिश्रण का अनुभव देता है। जैसे ही ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी हवेली से होती है, वहीं दर्शकों को डर और कॉमेडी का ऐसा तालमेल देखने को मिलता है जो प्रियदर्शन की पुरानी हिट फिल्मों ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाता है। अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। उनके डायलॉग्स, चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज दर्शकों को बार-बार हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हर सीन में उनका सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग ट्रेलर को और मजेदार बनाता है।

स्टार कास्ट का धमाका

पढ़ें :- Video-अक्षय कुमार ने फैंस को क्रिसमस के मौके पर दिया बड़ा गिफ्ट,वीडियो पोस्ट कर ‘वेलकम टू द जंगल’ की दिखाई झलक

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है। राजपाल यादव और परेश रावल की जोड़ी हर सीन में हंसी का तड़का लगाती है। दिवंगत अभिनेता असरानी का क्लासिक कॉमिक अंदाज भी ट्रेलर में नजर आता है। सहायक भूमिकाओं में वामिका गब्बी, तब्बू, जिस्शु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसी कलाकारों की मौजूदगी फिल्म की गहराई और आकर्षण को बढ़ाती है।

फैंस में उत्सुकता

ट्रेलर ने रिलीज होते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। कॉमेडी और हॉरर का यह अनोखा मेल दर्शकों के लिए एक पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होने वाला है। अक्षय और प्रियदर्शन की इस जोड़ी ने साबित कर दिया है कि 14 साल बाद भी उनका कॉमिक और हॉरर का तालमेल दर्शकों को पूरी तरह एंटरटेन करने के लिए तैयार है।

रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता

पढ़ें :- फिल्मों में नहीं आना चाहते हैं Akshay Kumar के बेटे, अक्षय कुमार ने आरव प्लान को लेकर किया बड़ा खुलासा
Advertisement