कासगंज। यूपी (UP) के कासगंज जिले (Kasganj District) में आज मंगलवार 12 नवंबर की सुबह एक दर्दनाक हादसे में कई महिलाओं की मौत हो गई। खबरों की मानें तो कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में महिलाएं मिट्टी लेने गई हुई थीं। इस दौरान वहां एक मिट्टी का टीला धंसने से उसमें कई महिलाएं उसी में दब गईं। इनमें एक बच्ची समेत चार महिलाओ की मौत हो गईं।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
जानकारी के अनुसार इस समय कासगंज (Kasganj) के पास नेशनल हाईवे 530 (National Highway 530) का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान यहां खुदाई के दौरान पीली मिट्टी निकाली जा रही है। इसी मिट्टी को लेने के लिए आसपास गांव की महिलाएं आज मंगलवार सुबह मोहनपुरा स्थित हाईवे पर पहुंची हुईं थी। वह खुदाई कर मिट्टी निकाल ही रही थी, इसी दौरान एक मिट्टी का टीला धंस गया। इसमें एक बच्ची समेत 9 महिलाएं से ज्यादा दब गई।
घटना के बाद आनन-फानन में इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकालने का जोरशोर से जारी है। हालांकि इस दौरान चार औरतों की मौके पर ही मौत होने की भी खबर है। वहीं 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।
Big Accident in Kasganj : कासगंज में मिट्टी के ढेर में दबने से 1 बच्ची समेत 4 महिलाओं की मौत, CM योगी ने जताया शोक pic.twitter.com/xREfJo1G7Z
— santosh singh (@SantoshGaharwar) November 12, 2024
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
खबर है कि, महिलाएं घर लीपने के लिए मिट्टी लाने गई थीं , तभी मिट्टी का टीला अधिक खोखला हो जाने के कारण अचानक गिर गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल कुछ और महिलाओं के दबे होने की आशंका के चलते राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे मौजूद हैं।
इस घटना का यूपी (UP) के CM योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने का भी निर्देश दिया है। फिलहाल बचाव टीम मौके पर तलाश कर रही है कि और कोई महिला दबी हुई तो नहीं है। बचावकार्य जारी है।