नई दिल्ली। पंजाब पुलिस (Punjab Police) के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। अमृतसर में बड़ा जासूसी कांड बेनकाब (Spying Scandal Exposed) करते हुए दो जासूसों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सेना की गोपनीय जानकारी लीक कर रहे थे। दोनों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI)से कनेक्शन उजागर हुए हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
आरोपियों की पहचान पलाक शेर मसीह (Palak Sher Masih) और सुरज मसीह (Suraj Masih) के तौर पर हुई है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने सेना छावनियों और एयरबेस की तस्वीरें दुश्मन को भेजीं। जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ़ पिट्टू उर्फ़ हैप्पी (Harpreet Singh alias Pittu alias Happy) के कनेक्शन हैं। दोनों पर आफिशियल सीक्रेट्स एक्ट (Official Secrets Act) के तहत केस दर्ज किया गया है।