Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bihar Election : बाहुबली नेता अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, हत्या की साजिश रचने के मामले में रिहा, जेल से बाहर आएंगे छोटे सरकार

Bihar Election : बाहुबली नेता अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, हत्या की साजिश रचने के मामले में रिहा, जेल से बाहर आएंगे छोटे सरकार

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बाहुबली नेता और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को उर्फ छोटे सरकार ने कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। बिहार चुनाव से पहले कोर्ट ने छोटे सरकार को हत्या की साजिश रचने के मामने में रिहा कर दिया है। कोर्ट ने साल 2023 में भदौर थाना क्षेत्र में रघुनाथ प्रसाद सिंह को गोली मारने की साजिश रचने के आरोप में उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।

पढ़ें :- CBSE Class 12 Exam Cancelled : CBSE का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध के चलते कई देशों में 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक और अपने समर्थकों में छोटे सरकार के नाम से फेमस अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को रघुनाथ प्रसाद सिंह पर गोली चलवाने के आरोप में कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया है। अनंत सिंह पर जेल में रहने के दौरान रघुनाथ सिंह पर गोली चलवाने का आरोप लगा था। बता दें कि छोटे सरकार को यह राहत तब मिली है जब बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए वोटर वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। फिलहाल अनंत सिंह मोकामा गोलीकांड के आरोप में पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

रघुनाथ सिंह पर 2023 में चली थी गोली

साल 2023 में भदौर थाना क्षेत्र में रघुनाथ प्रसाद सिंह को अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मार दी थी। उस वक्त माहौल गर्म था, और हर तरफ सवाल उठ रहा था साजिश किसकी थी? इसके बाद अनंत सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपी बनाया गया था। पीड़ित की तरफ से आरोप लगाया गया कि भले ही वो बेउर जेल में बंद थे, लेकिन गोली चलवाने की साजिश उन्होंने सलाखों के पीछे बैठकर रची।

नहीं मिली कोई संलिप्तता

पढ़ें :- छह साल बाद Huawei टेबलेट की भारत में वापसी, ब्रांड ने Flipkart पर जारी किया टीजर

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में पाया गया कि घटना के समय अनंत सिंह जेल में बंद थे और इस गोलीकांड में उनकी कोई संलिप्तता नहीं थी।. गुरुवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल नामजद कर देने से कोई दोषी नहीं होता, साजिश का सबूत चाहिए।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

Advertisement