Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Elections 2025: महागठबंधन से अलग हुए हेमंत सोरेन, अब झामुमो ने 6 ​सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Bihar Elections 2025: महागठबंधन से अलग हुए हेमंत सोरेन, अब झामुमो ने 6 ​सीटों पर उतारे प्रत्याशी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: बिहार में महागठबंधन में टूट पड़ गयी है। कहीं महागठबंधन के प्रत्याशी एक दूसरे के सामने हैं तो कहीं पर एक दूसरे का विरोध भी कर रहे हैं। अब झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी महागठबंधन को बड़ा झटका दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अब प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है।

पढ़ें :- चांडिल–टाटा रेल सेक्शन में ट्रेनें लेट होने पर भड़के CM हेमंत सोरेन, कहा- यात्री व नागरिकों की सुविधा से समझौता स्वीकार नहीं

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर बिहार आए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्षी गठबंधन को लेकर कई तरह की संभावनाएं जताई थी, लेकिन बिहार में महागठबंधन के अंदर सीटों के बंटवारे पर सार्थक बातचीत नहीं देख अब झारखंड मुक्ति मोर्चा में यह फैसला लिया है। बता दें कि, इससे पहले 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पांच प्रत्याशी उतारे थे और पांचों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। ऐसे में महागठबंधन को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही थी। झारखंड में राजद और कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ है, यह भी ऐसी तैयारी हो रही थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जिन छह सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, उनमें चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल हैं। यह सभी छह सीटें बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की है।

Advertisement