Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. बिहार सरकार की 1024 सहायक अभियंता पदों को भरने की तैयारी, Exam Schedule Out

बिहार सरकार की 1024 सहायक अभियंता पदों को भरने की तैयारी, Exam Schedule Out

By Sudha 
Updated Date

बिहार। BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) ने सहायक अभियंता सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल पदों की भर्ती से के​ लिये लिखित परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिये आयोजित की जा रही है। जिन आवेदकों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Exam Scheduleडाउनलोड कर सकते हैं।इनमें सहायक अभियंता (सिविल) के लिए 984 पद, सहायक अभियंता के लिए 36 पद, और सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल के लिए 4 पद हैं। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक अभियंता सिविल, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल पदों की लिखित परीक्षा अब 17, 18 और 19 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक। पहले यह परीक्षा 5, 6 और 7 जुलाई 2025 को निर्धारित थी, जिसे अब संशोधित किया गया है। यह भर्ती अभियान 1024 सहायक अभियंता पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
परीक्षा पैटर्न और Qualifyingकी शर्तें लिखित परीक्षा में कुल छह पेपर होंगे, जिनमें से चार पेपर अनिवार्य और दो पेपर वैकल्पिक होंगे। अनिवार्य पेपरों में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और सामान्य इंजीनियरिंग विज्ञान शामिल हैं। ये सभी पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। वहीं दो वैकल्पिक पेपर भी वस्तुनिष्ठ ही होंगे, जो सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के अनुसार अभ्यर्थियों की विशेषज्ञता के आधार पर अलग-अलग होंगे।

पढ़ें :- SBI PO Prelims Result 2026 Out : पीडीएफ में चेक करें अपना रोल नंबर, जानें 1500 पदों के लिए कब होगी मुख्य परीक्षा?

इसके अतिरिक्त, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के पेपर केवल योग्यता मापदंड के रूप में होंगे, जिनमें अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई उम्मीदवार इन दोनों पेपरों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसके अन्य पेपरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

Advertisement