Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत

Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत

By santosh singh 
Updated Date

दरभंगा। बिहार एमएलसी चुनाव (Bihar MLC Election) के परिणामों को लेकर दरभंगा जिले से बड़ा अपडेट है। दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी (RJD) ने जीत दर्ज की है। अनिल कुमार झा (Anil Kumar Jha) विजयी हुए हैं। अपने निकटतम प्रत्याशी सर्वेश कुमार (Candidate Sarvesh Kumar) को शिकस्त दी है। कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

करीब 50 घंटे से अधिक समय तक मतों की गिनती हुई, लेकिन पूरे राज्य की राजनीति दरभंगा के परिणाम पर टिकी हुई थी। स्नातक चुनाव में 14 टेबल पर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भी जीत-हार का फैसला नहीं हो पाया था। 10वें राउंड में भाजपा के सर्वेश कुमार, राजद के अनिल कुमार झा से 1,500 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन जीत का जादुई आंकड़ा 31,911 वोट किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में नहीं आने के कारण बुधवार देर रात दूसरे राउंड की गिनती शुरू कर दी गई।

गुरुवार को 32 उम्मीदवारों को छांटने के बाद सबसे पहले कांग्रेस के रजनीकांत पाठक के मतों की गिनती पूरी हुई। इसमें भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार 1,046 वोटों से आगे चल रहे थे। लेकिन अंतिम नतीजों में आरजेडी (RJD) ने जीत दर्ज की है। अनिल कुमार झा (Anil Kumar Jha) विजयी हुए हैं। बताया जाता है कि सभी की निगाहें जनसुराज के डॉ. इम्तियाज नूरानी (Dr. Imtiyaz Noorani of Jan Suraj) के मतों की गिनती पर टिकी हुई थीं। बिहार में आठ जगहों पर हुए चुनाव में के परिणाम सामने आ चुके हैं।

बता दें कि नतीजे में देरी को लेकर राजद (RJD) पहले ही सवाल उठा चुका है। बीती रात राजद विधायक और कद्दावर नेता आलोक मेहता ने सरकार को चेतावनी देते हुए बड़े आंदोलन की बात कही थी। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी चुनाव आयोग को घेरा था।

पढ़ें :- Bihar MLC Elections 2026 : अनंत सिंह से जारी जुबानी जंग के बीच JDU प्रत्याशी नीरज सिंह की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
Advertisement