पटना। बिहार पुलिस बुधवार देर रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नेई गैंग (The infamous Lawrence Bishnoi gang) के बिहार प्रभारी परमानंद यादव (Parmanand Yadav) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। परामनंद पर बिहार और झारखंड के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज है।
पढ़ें :- Araria Horrific Murder : ठेले वाले ने वाहन चालक का सिर धड़ से किया अलग, फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला
बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस बुधवार देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक आया और पुलिस को देख कर तेजी से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर जब उसको रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार के पैर में गोली जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चटेर गांव निवास परमानंद यादव के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया युवक कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बिहार का प्रभारी है। उस पर पटना सहित बिहार और झारखंड के कई जिलों में 36 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की एक टीम परमानंद से पुछताछ करने की तैयारी कर रही है।