डायल 112 पर मिली शिकायत के बाद एक युवक को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम के सामने उस वक्त स्थिति बिगड़ गई, जब युवक ने ही पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक युवक ने पुलिस टीम के साथ ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि युवक और पुलिसकर्मियों के बीच सड़क पर काफी देर तक खींचतान होती रही। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।
घटना मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के पास एनएच-122बी किनारे पुराने टाटा स्टैंड के समीप की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, डायल 112 पर एक महिला ने बाजार निवासी गोलू कुमार के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम युवक से पूछताछ और उसे हिरासत में लेने के लिए मौके पर पहुंची थी।
पुलिस के अनुसार, टीम प्रभारी राजू यादव ने गोलू कुमार को पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन युवक वहां से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
देखते ही देखते सड़क किनारे मौजूद कीचड़ में युवक और पुलिसकर्मियों के बीच काफी देर तक उठापटक होती रही। इस दौरान युवक ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की वर्दी और कंधे पर लगे सितारे को खींचकर फाड़ दिया। घटना देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
समस्तीपुर में बीच सड़क पर पुलिस से भिड़ा युवक, वर्दी फाड़ी और सड़क पर कीचड़ में ही लोटपोट होकर करता रहा हाथापाई
पढ़ें :- लद्दाख में शुरू हुई देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, स्नो लेपर्ड देखने का सुनहरा मौका
छेड़खानी की शिकायत पर युवक को पकड़ने गई डायल-112 की पुलिस टीम के साथ हाथापाई, घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर हाई स्कूल के समीप एनएच-122बी किनारे पुराने टाटा स्टैंड के पास की
जानकारी के अनुसार, मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी गोलू कुमार के विरुद्ध डायल-112 पर एक महिला से छेड़खानी की शिकायत मिलने की बात बताई गई, इसी सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी
टीम के प्रभारी राजू यादव ने युवक को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठाने का प्रयास किया, बताया गया कि युवक ने वाहन में बैठने से इनकार कर दिया और उग्र होकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा
भागने के दौरान पुलिस और युवक के बीच हाथापाई शुरू हो गई, इसी दौरान युवक ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी
सड़क पर काफी देर तक पुलिस और युवक के बीच उठापटक होती रही, घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, कई लोग मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाने लगे, किसी तरह पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने लाया
पढ़ें :- दिल्ली विश्वविद्यालय की सुरक्षा पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, देर रात नॉर्थ कैंपस पहुंचीं और छात्राओं से जानी समस्याएं
#Samastipur #Mohiuddinnagar #ViralVideo #SamastipurPolice
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 7, 2026
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोहिउद्दीननगर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने युवक को काबू में लिया और रस्सी से बांधकर थाने ले गई। युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है।
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि डायल 112 के जरिए मिली शिकायत के आधार पर पुलिस टीम युवक को पकड़ने पहुंची थी। मौके पर हुई पूरी घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।