Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bijnor Triple Murder : पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bijnor Triple Murder : पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

By santosh singh 
Updated Date

बिजनौर। यूपी (UP) के बिजनौर जिले की खलीफा कालोनी (Khalifa Colony)  में ट्रिपल मर्डर (Triple Murder)  से सनसनी फैल गई है। पति-पत्नी और बेटे की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने मौके पर आकर जांच की। इस दौरान भारी भीड़ एकत्र हो गई है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

खलीफा कालोनी (Khalifa Colony) में रविवार को तीन हत्याओं की सूचना पर पुलिस पहुंची। पता चला कि भूरा (50), उसकी पत्नी उबैदा (45) और 18 साल के बेटे याकूब के शव लहूलुहान हालत में पड़े थे। तीनों को पेंचकर गोदकर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था।

ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अभिषेक झा (SP Abhishek Jha), एसपी सिटी संजीव बाजपेई (SP City Sanjeev Bajpai) और कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। अधिकारियों ने आसपास के लोगों और अन्य परिजनों से पूछताछ और छानबीन की। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

Advertisement