नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे हैं। इस बैठक से इतर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि, यूक्रेन में शांति का रास्ता खोजना पूरी मानवता की पुकार है।
पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?
पीएम ने कहा कि, हम यूक्रेन से जारी संघर्ष को लेकर लगातार चर्चा करते रहे हैं। शांति समझौते के लिए हाल के सभी प्रयासों का हम स्वागत करते हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि, सभी पक्ष सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि, संघर्ष को जल्द से जल्द खत्मर करना चाहिए।
इसके साथ ही पीएम ने व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात पर कहा कि, आपसे मिलना एक यादगार अनुभव रहता है। ऐसा मैं हमेशा महसूस करता हूं। हमें कई विषयों पर जानकारी साझा करने का मौका मिलता है। हम लगातार संपर्क में रहते हैं। दोनों पक्षों के बीच नियमित रूप से कई उच्च स्तरीय बैठकें होती रहती हैं। 140 करोड़ भारतीय आपके लिए इस साल दिसंबर में होने वाले हमारे 23वें शिखर सम्मेलन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हमारे विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी की गहराई और व्यापकता को दर्शाता है।