कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्रसिद्ध बाल्ड ईगल ‘जैकी’ की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, हाईली पैथोजेनिक एवियन इन्फ्लुएंजा (HPAI) यानी ‘बर्ड फ्लू’ जैकी की मौत का मुख्य कारण था। उसकी मौत अगस्त 2026 में हुई थी और अब पोस्टमार्टम (Necropsy) रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है।
पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
पोस्टमार्टम में क्या सामने आया?
रिर्पोटों के मुताबिक, सैन डिएगो जू वाइल्डलाइफ अलायंस में पोस्टमार्टम की गई थी। यहां जांच में पता चला कि बर्ड फ्लू के संक्रमण के कारण जैकी के पेट में गंभीर अल्सर बन गया था। इससे लगातार अंदरूनी रक्तस्राव हुआ, जिसके चलते उसे एनीमिया हुआ और बाद में गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण यानी सेप्सिस हो गया।
इलाज के लिए मौत से पहले जैकी को Ojai Raptor Center ले जाया गया था, जहां उसका एनीमिया समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार चल रहा था। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद 10 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
लाखों लोगों के लिए थी खास
पढ़ें :- फ्रांस के स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने चलाई गोलियां, हेडमास्टर और शिक्षिका पर हमला
बता दें कि ‘जैकी’ और उसके साथी ‘Shadow’ का घोंसला कैलिफोर्निया के Big Bear Lake के पास था। साल 2015 से उनके घोंसले पर लगाए गए कैमरे की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए दुनिया भर के लोग उनके जीवन और प्रजनन गतिविधियों को देखते थे। इस वजह से जैकी इंटरनेट पर बेहद मशहूर हो गई थी।
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जैकी के साथी Shadow में बीमारी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जैकी के अवशेषों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एक सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस जांच में उसके शरीर में चूहे मारने वाली दवा ‘brodifacoum’ भी मिली थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे मौत का मुख्य कारण नहीं माना।