नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा नेता संजय सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था और अपराध के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहे हैं लेकिन बीजेपी और अमित शाह अपराध को रोकने की बजाय केजरीवाल जी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। अब भारतीय झूठा पार्टी वाले एक फ़र्ज़ी Audio Clip चला रहे हैं, इस ऑडियो क्लिप को माननीय उच्च न्यायालय ने ही चलाने से मना किया है।
पढ़ें :- सम्राट चौधरी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का त्यागकर देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर चलवाई AK-47 से गोली : तेजस्वी यादव
उन्होंने कहा, फ़र्ज़ी Audio Clip चलाने वालों के ख़िलाफ़ एक्शन लिया जाएगा। 2023 में इसी फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप को एक न्यूज़ चैनल ने चलाया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कहा था कि हम इस गैंगस्टर के बारे में नहीं जानते। जो गैंगस्टर अमित शाह की दिल्ली पुलिस को नहीं मिला, अब BJP इस गैंगस्टर को कहां से ले आई? बीजेपी के फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं और हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे।
BJP अब बन चुकी है भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी
अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था और अपराध के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहे
बीजेपी और अमित शाह अपराध को रोकने की बजाय केजरीवाल जी को रोकने का प्रयास कर रहे पढ़ें :- CWG 2026 : मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, स्वर्णिम जीत के बाद किया दर्दनाक खुलासा, बोलीं-'मैंने दो दिनों का रखा था उपवास...'
अब भारतीय झूठा पार्टी वाले एक फ़र्ज़ी Audio Clip चला… pic.twitter.com/xkr06XWQc0 — AAP (@AamAadmiParty) November 30, 2024
संजय सिंह ने कहा, भारत में बांग्लादेश का सबसे बड़ा घुसपैठिया कोई है तो वह Adani है। वह हिंदुस्तानियों की बिजली बांग्लादेशियों को बेच रहा है। बांग्लादेश से लगती हुई सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के हवाले है तो कोई बांग्लादेशी दिल्ली तक कैसे आया और कोई आया भी है तो केंद्र सरकार उसे बाहर क्यों नहीं निकाल रही है?