लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र का एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि ‘महाभष्ट्राचारी भाजपाइयों’ से चेतावनी भरा आग्रह है कि कम से कम पेट भरने वाले किसानों के खेत और पेट को तो अपने भ्रष्टाचार का शिकार न बनाएं।
पढ़ें :- Bengaluru Murder Case : पत्नी समेत सात लोगों की सिलबट्टे से हत्या की, कैब ड्राइवर पुलिस हिरासत में
‘महाभष्ट्राचारी भाजपाइयों’ से चेतावनी भरा आग्रह है कि कम से कम पेट भरनेवाले किसानों के खेत और पेट को तो अपने भ्रष्टाचार का शिकार न बनाएं।
सोसाइटियों पर भाजपाई क़ब्ज़े की वजह से ही उप्र में खाद का संकट पैदा हुआ है। सब जानते हैं, भाजपाई लोग ही सारी खाद हड़पकर उसकी कालाबाज़ारी कर… pic.twitter.com/KTwstpMeV0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 22, 2024
पढ़ें :- योगी सरकार ने आपदा राहत राशि में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी : मानवीय क्षति, फसलों व पशुधन के नुकसान पर मिलेगा ज्यादा मुआवजा
अखिलेश यादव ने कहा कि सोसाइटियों पर भाजपाई क़ब्ज़े की वजह से ही उप्र में खाद का संकट पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सब जानते हैं, भाजपाई लोग ही सारी खाद हड़पकर उसकी कालाबाज़ारी कर रहे हैं। श्री यादव ने तंज भरे लहजे में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी या तो कुछ भी नहीं जानते हैं या सब कुछ जानकर भी अंजान बने बैठे हैं। दोनों ही परिस्थितियों में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं कि वो ऐसी अनदेखी किसी दबाव में कर रहे हैं या किसी लाभ की अपेक्षा से। देखते हैं हमारी चेतावनी के बाद कितनी जल्दी खाद-संकट का हल निकलता है।
उन्होंने कहा कि ये हालात सिर्फ़ चित्रकूट या मानिकपुर विधानसभा के नहीं है, पूरे उप्र का यही हाल है। कहीं की तस्वीरें आ जाती हैं, कहीं की दबा दी जाती हैं। श्री यादव ने लिखा कि किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा !