Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रपति, PM और CM बना सकता : नड्डा

BJP ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रपति, PM और CM बना सकता : नड्डा

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय लखनऊ यात्रा पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने गोमतीनगर स्थित सीएमएस के सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, उमंग बता रहा है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। जेपी नड्डा ने भाजपा आज तक विचारो और सिद्धांतों को लेकर चली है। इसके कारण लद्दाख से लेकर केरल और पश्चिम से लेकर पूरब तक भाजपा की जीत हो रही है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

उन्होंने कहा कि, अब जरूरत है बूथ स्तर पर स्थिति और मजबूत करने की क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव में जीत तय है। बूथ स्तर पर मजबूती का मंत्र देते हुए नड्डा ने कहा कि बूथ स्तर पर वोटरों की संख्या नौ सौ से एक हजार के बीच होती है। ऐसे में एक-एक कार्यकर्ता को वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर दर्ज तीस नामों से व्यक्तिगत संपर्क करना होगा। इसके साथ ही उनके सुख-दुख में शामिल होना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां परिवारवाद नहीं है। इसी पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बना सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जान होती है और भाजपा ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका देती है।

इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का नंबर वन मुख्मंत्री बनने पर बधाई दी और साथ ही बुके भेंट कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी जेपी नड्डा के एक साल के सफल कार्यकाल पर बुके देकर शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने श्रीराम की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर स्थापना की।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement