Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा देश के संपूर्ण संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है: राहुल गांधी

भाजपा देश के संपूर्ण संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 (Mizoram Assembly Elections 2023) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी मंगलवार को आइजोल में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा, यहां मिजोरम में होना मेरे लिए खुशी की बात है। मुझे यहां आकर हमेशा आनंद आया है। मैंने कल आइजोल में अच्छी सैर की, जहां बड़ी संख्या में लोग भारत जोड़ो जैसी भावना के साथ निकले। मैं मिजोरम के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और जब मुझे भाजपा द्वारा अयोग्य घोषित किया गया तो उनके समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

पढ़ें :- आप इस चुनाव में अपना वोट, देश और अपने भविष्य के लिए दीजिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि, कांग्रेस ने हमारे देश की नींव रखने में मदद की और हमारे पास उस नींव की रक्षा करने का रिकॉर्ड है। भाजपा देश के संपूर्ण संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। हमारी दृष्टि विकेंद्रीकरण और लोगों को शक्ति देने की है और भाजपा-आरएसएस की दृष्टि दिल्ली में सत्ता को केंद्रीकृत करने और सभी निर्णय केंद्र से लेने की है।

उन्होंने कहा कि, पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्य भाजपा और आरएसएस के हमलों का सामना कर रहे हैं, जिससे आपकी धार्मिक मान्यताओं की नींव को खतरा हो रहा है। आरएसएस का मानना ​​है कि भारत पर एक ही विचारधारा और संगठन का शासन होना चाहिए। हम बिल्कुल इसी बात का विरोध कर रहे हैं। मिज़ोरम को सीधे दिल्ली से शासित नहीं किया जाना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने भाजपा के परिवारवाद पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि, अधिकतर भाजपा नेताओं के बच्चे वंशवादी हैं। पत्रकारों से पूछा कि अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे तमाम भाजपा नेताओं के बच्चे क्या कर रहे हैं? आखिरी बार सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट चला रहा है। उन्होंने कहा, अनुराग ठाकुर जैसे तमाम भाजपा के बच्चे वंशवादी हैं।

 

पढ़ें :- राजधानी दिल्ली के दो बड़े सरकारी अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी,सर्च अभियान तेज
Advertisement