Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गरबा पंडाल में BJP नेता की दबंगई? लड़की की बांह पकड़, धक्के मारते हुए मासूम को बाहर निकाला

गरबा पंडाल में BJP नेता की दबंगई? लड़की की बांह पकड़, धक्के मारते हुए मासूम को बाहर निकाला

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Garba Pandal Viral Video: मामला कनकेश्वरी गरबा पंडाल का है। एक 15 साल की लड़की अपने परिवार के साथ कनकेश्वरी गरबा पंडाल पहुँची और गरबा खेलना चाहती थी, लेकिन उसे प्रवेश नहीं दिया गया। इस बात पर लड़की और उसके स्वजन का व्यवस्था संभाल रहे लोगों से विवाद हो गया। इसी बीच मंच पर बैठे भाजपा के जीजाबाई मंडल अध्यक्ष कमल चौहान का ‘भक्ति भाव’ ऐसा जाग गया कि वो बैरिकेडिंग फांदकर कूद पड़े, परिवार से बहस की, फिर लड़की की बांह पकड़ी और धक्के मारते हुए उसे पंडाल से बाहर निकाल दिया। लड़की बार-बार कह रही थी – “हाथ मत लगाना, ये ठीक नहीं है.. पुलिस में शिकायत करुंगी।” घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते भी नजर आए।

पढ़ें :- जबलपुर में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ने रेत में दबाया चेहरा, बाल-बाल बची मासूम

वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने भाजपा के इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले में आरोपों का सामना कर रहे मंडल अध्यक्ष को तत्काल पार्टी से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही कांग्रेस ने इंदौर पुलिस कमिश्नर से घटना का संज्ञान लेकर उचित कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर भाजपा के बयानों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा केवल मंचों से दिए जाने वाले भाषणों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि ऐसे मामलों में ठोस कदम उठाकर भी इसे साबित करना जरूरी है। उन्होंने भाजपा से पूछा कि अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी पर लगे आरोपों के मामले में कार्रवाई कब की जाएगी।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव

फिलहाल यह मामला वायरल वीडियो और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच चर्चा में है। हालांकि, वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं पर अंतिम निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। संबंधित पक्षों का बयान और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई इस मामले में महत्वपूर्ण होगी।

Advertisement