Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विपक्ष के नेताओं का पुलता फूंकते समय आग की चपेट में आईं BJP विधायक अनुपमा जायसवाल, चेहरा झुलसा

विपक्ष के नेताओं का पुलता फूंकते समय आग की चपेट में आईं BJP विधायक अनुपमा जायसवाल, चेहरा झुलसा

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान विपक्षी पार्टियों के नेताओं का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल आग की चपेट में आ गईं, जिसके कारण वो झुलस गईं। भाजपा विधायक का चेहरा झुलसने से वहां अपर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने उनहें इलाके लिए अस्पताल लेकर गई।

पढ़ें :- पंजाब की सरकार को रिमोट से कंट्रोल कर रही आप, मैं PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके भाजपा में आई: स्वाती मालीवाल

भाजपा ​की तरफ से ​महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद डॉ. आनंद गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, सुभाष त्रिपाठी समेत सभी जनप्रतिनिधि व भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। शनिवार दोपहर सभी कलेक्ट्रेट के बाहर विरोध जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेताओं का पुतला फूंकना शुरू कर दिया, जिसकी लौ की चपेट में कुछ दूर खड़ी भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल आ गईं। लौ की जद में आने से उनका चेहरा झुलस गया। सदर विधायक को तत्काल पुलिस वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूचना पाकर प्रभारी मंत्री, विधायक समेत संगठन के पदाधिकारी पहुंचे।

डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भी पहुंच गए। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकीय टीम ने उनका परीक्षण किया। इसके बाद डॉक्टरों ने विधायक अनुपमा जायसवाल का इलाज शुरू किया। सर्जन, त्वचा रोग विशेषज्ञ को भी बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि लगभग चार फीसद चेहरा प्रभावित हुआ है, लेकिन स्थिति में सुधार है।

Advertisement