फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत (BJP MP Mukesh Rajput) पर कासगंज जिले के सहावर थाने में FIR दर्ज की गई है। बीजेपी सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अपने जीजा के घर और दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया और उन्हें अपने राजनीतिक प्रभाव की वजह से घर से बाहर भी निकाल दिया। मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) पर यह केस उनकी बहन रीना और उनके ससुराल पक्ष के लोगों ने ही दर्ज कराया है। एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी सांसद पर यह FIR दर्ज हुई है।
पढ़ें :- Viral-BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले-पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने पर हो रहा आंदोलन, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा
अब तक कुल 87 लोगों पर केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक, अदालत के आदेश पर मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) समेत 87 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस FIR में मुकेश राजपूत (Mukesh Rajput) के अलावा उनके परिवार के सदस्यों, सुरक्षाकर्मियों और अन्य सहयोगियों समेत कुल 87 लोगों के नाम हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई सात सितंबर 2025 को सांसद की बहन रीना और उनके ससुराल पक्ष के बीच हुए संपत्ति विवाद को लेकर हुई है।
सांसद पर लगे हैं ये आरोप
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस विवाद के दौरान सांसद ने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने जीजा रवींद्र को घर से बाहर निकलवा दिया। पीड़ित पक्ष ने अपनी शिकायत में दुकान और मकान पर कब्जे व मारपीट का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि रवींद्र को घर से बेदखल करने के बाद सांसद के भेजे हुए लोगों ने जबरन उनकी दुकान और मकान पर कब्जा कर लिया और इस दौरान मारपीट, बलवा और सामान लूटने जैसी वारदात को अंजाम दिया गया।
पढ़ें :- लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी सहित कई मुद्दों को लेकर विरोध जारी
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। पुलिस द्वारा तत्काल कदम न उठाए जाने के बाद पीड़ित पक्ष ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था जिसके बाद कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया।
50 अज्ञात लोगों के नाम FIR में
कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सहावर थाने (Sahawar Police Station) में सांसद मुकेश राजपूत (MP Mukesh Rajput) सहित 37 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह (Superintendent of Police O. P. Singh) ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों व सबूतों के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।