नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रीवा से भाजपा सांसद जर्नादन मिश्रा (BJP MP Janardan Mishra) एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने इथेनॉल आलोचकों को निशाने पर लिया है। बता दें कि रीवा हवाई अड्डे (Rewa Airport) पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने मंच से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (Ethanol-Blended Petrol) का विरोध करने वालों को कहा शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहींं तो कहां से आएगा? उन्होंने विरोध करने वालों से कहा कि क्या शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?
पढ़ें :- Breaking News- हिंदु युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, दुबग्गा के पास नहर में मिला शव
भाजपा सांसद का सुनिए अहंकारी बयान
ये हमारे जिले रीवा के माननीय सांसद जनार्दन मिश्रा जी हैं, ऊटपटाँग बयानों के लिए विख्यात हैं।
जब पूरे देश में लोग एथनॉल – एथनॉल कर रहे हैं तब सांसद जी का कहना है कि शुद्ध पेट्रोल तोहरे बाप के यहाँ से अई (माने शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहाँ से आएगा)
भाषा पर ज्ञान देने… pic.twitter.com/JJZ3A9KrBS
पढ़ें :- फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी बोल्ड अंदाज को लेकर आई सुर्खियों में, इस फिल्म के सीक्वल में आ सकती हैं नजर
— Mr. Democratic (@MrDemocratic_) August 9, 2026
मिश्रा ने कहा कि भारत में कच्चे तेल का केवल 20 प्रतिशत उत्पादन होता है, जबकि 80 प्रतिशत आयात होता है। उन्होंने कहा कि इस समय लड़ाई छिड़ी है, होर्मुज बंद है, अब तेल आपूर्ति के लिए 18,000 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में जब मोदी जी कहते हैं कि इथेनॉल 20 प्रतिशत मिला रहे, तो आंदोलन हो रहा कि इथेनॉल नहीं शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? शुद्ध पेट्रोल देश में है ही नहीं। उन्होंने एथनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा,कि आज एथनॉल का विरोध हो रहा है। ब्राजील 100 प्रतिशत एथनॉल का उत्पादन करता है। ये डीजल-पेट्रोल गाड़ी एथनॉल से चल रही है।
कोई दिक्कत नहीं आएगी : जनार्दन मिश्रा
बीजेपी सांसद ने कहा कि ऑटो-मोबाइल वाले कह रहे हैं कि हमारे पास में इंजन है, कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। एथनॉल से गाड़ी चलाने वाली क्षमता हिंदुस्तान में है। हिंदुस्तान की गाड़ी एथनॉल से चल सकती है। लेकिन लोग कहते हैं कि एथनॉल मत बनाओ। एथनॉल नहीं बनाएंगे तो पेट्रोल और डीजल कहां से आएगा?
पढ़ें :- IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर यूपी में राजनीति तेज, बीजेपी प्रवक्ता का दावा, बोले-राहुल गांधी से मिलने के बाद दिया इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भारत में महंगाई बहुत कम है। उन्होंने कहा कि आज अगर दुनिया में कहीं भी सबसे अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध है, न केवल नौकरियां, बल्कि रोजगार के अवसर। आज अगर दुनिया भर में महंगाई के बावजूद कहीं भी महंगाई सबसे कम है, तो वह भारत में है। आज देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। हम पहले 600 करोड़ रुपये के के बम निर्यात करते थे, आज हम 38,000 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण निर्यात कर रहे हैं। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि 2014 के भारत और 2026 में नरेंद्र मोदी के भारत में क्या अंतर है? अगर आप यह अंतर देख सकते हैं, तो देश को तोड़ने में लगे लोगों को करारा जवाब देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप इस तरह का विकास नहीं चाहते हैं।
दरअसल, मिश्रा ने यह पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है, बल्कि उनके बयान और कारनामों की एक लंबी फेहरिस्त है। सितंबर 2019 में, उन्होंने तत्कालीन रीवा नगर आयुक्त सभाजीत यादव के लिए लोगों को भड़काया था कि अगर वह अधिकारी पैसे मांगने आए तो लोग एक गड्ढा खोदकर उसे जिंदा दफना दें। फरवरी 2022 में, रीवा शहर में एक नगरपालिका कार्यक्रम में उन्होंने गंदगी फैलाने वालों को फांसी देने की बात कही थी। ऐसे कई अन्य बयान भी हैं।
कांग्रेस पार्टी ने बोला हमला
रीवा के सांसद का अहंकार, भाजपा का संस्कार है! सच यह है कि गडकरी जी में देश को धोखे में रखा है!
जबलपुर | @nitin_gadkari pic.twitter.com/W2rOREcyjr — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 10, 2026
पढ़ें :- PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, अब तक 36 देशों ने किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी के सांसद के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress State President Jitu Patwari) ने कहा कि यह सत्ता की ठसक है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रीवा से चुने नरेंद्र मोदी सरकार के सांसद कह रहे हैं, आंदोलन हो रहा है, एथेनॉल नहीं चलेगा! शुद्ध पेट्रोल चलेगा! शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा। यह सत्ता की ‘ठसक’ है! यह जनमत की कुर्सी का ‘अहंकार’ है! यह पेट्रोल से पीड़ित नागरिकों से ‘नफरत’ है।