Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

BJP Rajya Sabha Candidate List : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

By Abhimanyu 
Updated Date

BJP Rajya Sabha Candidate List : भजापा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें शिवेश कुमार, तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, लक्ष्मी वर्मा, संजय भाटिया, मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और राहुल सिन्हा का नाम भी शामिल है।

पढ़ें :- अयोध्या से पहली सीधी ट्रेन सरयू-कमला एक्सप्रेस 20 घंटे के सफर कर जनकपुर पहुंची, यूपी-बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकी

दरअसल, भारत के चुनाव आयोग ने हाल में 10 राज्यों की 37 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ़ स्टेट्स (राज्य सभा) के हर दो साल में होने वाले चुनावों की घोषणा की है। जिसमें  महाराष्ट्र की 7 सीट, तमिलनाडु की 6 सीटें, पश्चिम बंगाल की 5 सीटें, बिहार की 5 सीटें, ओडिशा की 4 सीटें, असम की 3 सीटें, छत्तीसगढ़ की 2 सीटें, हरियाणा की 2 सीटें,
तेलंगाना की 2 सीटें और हिमाचल प्रदेश की 1 सीट शामिल हैं। चुनाव की तारीख 16 मार्च 2026 को तय की गयी है और  वोटों की गिनती भी वोटिंग वाले दिन ही होगी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल का अब नया नाम पश्चिम बंग होगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव: शुभेंदु अधिकारी

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

बिहार – नितिन नबीन, शिवेश कुमार

असम – तेराश गोवाला, जोगेन मोहन

छत्तीसगढ़ – लक्ष्मी वर्मा

हरियाणा – संजय भाटिया

पढ़ें :- मथुरा में BJP की दो दिवसीय चिंतन बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन

ओडिशा – मनमोहन सामल, सुजीत कुमार

पश्चिम बंगाल – राहुल सिन्हा

Advertisement