Jammu-Kashmir elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता बुधवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। गुरुवार को राहुल गांधी ने जम्मू में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI Live: आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे दूसरा वनडे मैच
राहुल गांधी ने कहा, चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सीना तान कर रखते थे और अब उनके कंधे झुक गए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माथे पर संविधान लगवा दिया। ये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की देन है।
उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को इतनी साइकोलॉजिकल टेंशन दी कि उनकी साइकोलॉजी ख़त्म हो गई। ये इसलिए हुआ, क्योंकि जब आपकी विचारधारा पर हमला हो रहा था, तब भी आपने झंडा उठा रखा था। मैं इसीलिए आप लोगों को कांग्रेस पार्टी का बब्बर शेर कहता हूं।
BJP के लोग जहां भी कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं, वहां हम इन्हें खड़े मिलते हैं। BJP ने लेटरल एंट्री लाने की कोशिश की, वहां भी हम खड़े हो गए। इन्होंने जहां कोई बदमाशी की, कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता इनके सामने खड़े दिखाई देंगे। ये अगर कोई गलत बिल लाने की कोशिश करेंगे, तो हम उसे रद्द करवा देंगे।
साथ ही कहा, जम्मू की एक संस्कृति और इतिहास है। ये मां वैष्णो देवी जी की धरती है। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि देश में सभी की संस्कृति, इतिहास की रक्षा हो और आपकी सरकार में आपकी आवाज हो। BJP पूरे देश को नागपुर से चलाना चाहती है, जबकि कांग्रेस की सोच डी-सेंट्रलाइज करने की है। हम चाहते हैं कि पंचायती राज हो। विधानसभा, लोकसभा में आपकी आवाज पहुंचे, इसलिए हम statehood चाहते हैं।
पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री और यूपी भाजपा अध्यक्ष से डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की हुई अहम मुलाकात