Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली में BJP का बड़ा गेमप्लान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

रायबरेली में BJP का बड़ा गेमप्लान, राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Raebareli: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन के स्तर पर बड़ा दांव चला है और इस दांव के केंद्र में है रायबरेली! बीजेपी ने प्रदेश के 98 सांगठनिक जिलों और महानगरों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। 19 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में कई बड़े नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है रायबरेली की क्योंकि यहां बीजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे डॉ. नीरज सिंह को जिला प्रभारी बनाया है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

रायबरेली के लिए नीरज ही क्यों?

दरअसल, रायबरेली कांग्रेस के लिए बेहद अहम राजनीतिक क्षेत्र है और मौजूदा समय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी यहां से लोकसभा सांसद हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल में नीरज सिंह को रायबरेली की जिम्मेदारी मिलना चर्चा का विषय बन गया है। नीरज सिंह अब रायबरेली में बीजेपी के संगठन से जुड़े कामकाज, स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।

 बीजेपी ने नीरज सिंह पर जताया पूरा भरोसा 

यानी एक तरफ बीजेपी ने पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने के लिए 98 जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है तो दूसरी तरफ रायबरेली जैसे चर्चित जिले की जिम्मेदारी पार्टी ने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष और राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को दी है। और यहां एक और बात समझना जरूरी है जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सीधे तौर पर किसी विधानसभा सीट का टिकट तय करने की जिम्मेदारी नहीं होती। उम्मीदवारों का चयन पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत होता है।

पार्टी नेतृत्व के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता 

रायबरेली का जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद डॉ. नीरज सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को धन्यवाद दिया। नीरज सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।

 

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

खास बात ये भी है कि रायबरेली में बीजेपी की स्थानीय राजनीति पहले से ही काफी दिलचस्प है। यहां बीजेपी की विधायक अदिति सिंह भी एक प्रमुख स्थानीय चेहरा हैं। हाल ही में उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी हुई थी। ऐसे में अब नीरज सिंह की जिम्मेदारी के बाद रायबरेली में बीजेपी के संगठन की गतिविधियों पर नजर और बढ़ गई है।

Advertisement