नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी शामिल होने पर प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह BJP का घटिया राजनीतिक खेल है। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने की बीजेपी ने साजिश की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इन सात गद्दार सांसदों को माफ नहीं करेगी। सातों सांसदों ने पंजाब के लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।
पढ़ें :- TMC बागी गुट को करारा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी व मुख्य सचेतक अखरुज्जमान की नियुक्ति को किया रद्द, स्पीकर को दिया ये आदेश?
AAP वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln और AAP नेशनल मीडिया प्रभारी @anuragdhanda की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता | LIVE https://t.co/XNbUh6EZDh
— AAP (@AamAadmiParty) April 24, 2026