Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pind Daan Black sesame seeds :  पिंडदान में काले तिल का विशेष महत्व है  , जानें उत्पत्ति और सूक्ष्म ऊर्जा

Pind Daan Black sesame seeds :  पिंडदान में काले तिल का विशेष महत्व है  , जानें उत्पत्ति और सूक्ष्म ऊर्जा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pind Daan Black sesame seeds: हिंदू धर्मशास्त्रों में पितृ पक्ष, श्राद्ध और पिंडदान के दौरान काले तिल का उपयोग अनिवार्य और अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, बिना काले तिल के किया गया तर्पण या पिंडदान अधूरा रहता है और वह पितरों तक नहीं पहुंचता। सनातन धर्म और पौराणिक कथाओं में काले तिल का अत्यधिक पवित्र, दिव्य और विशेष महत्व माना गया है। वेदों और पुराणों में इसे न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक, बल्कि अमरता का बीज भी कहा गया है।

पढ़ें :- ‘दुर्गा बनो, काली बनो, कभी न बुर्केवाली’..., धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान, आये सवालों के घेरे में

भगवान विष्णु के शरीर से उत्पत्ति
पौराणिक कथाओं (जैसे पद्म पुराण) के अनुसार, काले तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के पसीने (स्वेद) से हुई है। भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न होने के कारण इसे बेहद पवित्र, दैवीय और शुद्ध माना गया है। यही कारण है कि पिंडदान में इसके उपयोग से भोजन और जल सीधे बैकुंठनाथ (विष्णु जी) के स्वरूप माने जाने वाले पितरों को तृप्त करता है।

सूक्ष्म ऊर्जा का संचार
पितर सूक्ष्म लोक में निवास करते हैं और उन तक ठोस भोजन नहीं पहुंच सकता। काले तिल में सूर्य और अग्नि की सूक्ष्म ऊर्जा होती है, जो पितरों को तृप्ति प्रदान करती है।

नकारात्मक शक्तियों से रक्षा
ऐसी मान्यता है कि काले तिल के बिना दिया गया जल या भोजन दुष्ट आत्माएं ग्रहण कर लेती हैं। काला तिल श्राद्ध स्थल को पवित्र रखता है और बुरी शक्तियों को दूर भगाता है।

 

पढ़ें :- पेड़ से प्रकट हुईं माता, अंग्रेज अफसर की पत्नी को आया सपना, चौरादेवी मंदिर-हमीरपुर
Advertisement