Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है, UP में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का है एक बड़ा कारण: केशव मौर्य

फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है, UP में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का है एक बड़ा कारण: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सपा की पहचान गुंडा, माफिया और अपराधी की रही है। फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है। यूपी में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का एक बड़ा कारण है।

पढ़ें :- हम अपनी राजनीतिक ताकत पहचान लें तो लाखों सरकारी नौकरियां सीधे निषाद-कश्यप समाज के नौजवानों के घरों में होंगी: संजय निषाद

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सपा बहादुर अखिलेश यादव की सपा की पहचान ‘गुंडा, अपराधी और माफिया’ की रही है। यह तिकड़ी ही उनके लिए ‘सत्ता लूटने की लाठी’ बनी। सपा के उलट भाजपा के पास राष्ट्रवाद और देशभक्ति से ओतप्रोत समर्पित कार्यकर्ताओं का असीमित बल है।

उन्होंने आगे लिखा, बूथ कैप्चरिंग के दिन लद गए और आज का चुनाव कार्यकर्ता जिताता है, गुंडे-अपराधी नहीं। चुनाव आयोग की सक्रियता के कारण देशव्यापी मतदाता सूची की सफ़ाई के अभियान से जनता का उस पर भरोसा बढ़ा है। फ़र्ज़ी वोट और डुप्लीकेट वोटों का सफाया हुआ है। यूपी में यह सपा की ‘छटपटाहट’ का एक बड़ा कारण है।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जल्द ही शंखनाद होने वाला है। चुनाव के शंखनाद से पहले उत्तर प्रदेश का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगा रहे हैं।

 

पढ़ें :- भाजपा ने बड़ी चालाकी से चुनाव आयुक्त को बचा लिया, नहीं तो ज़िंदगी भर ज़मानत कराते फिरते, नहीं मिलती उन्हें ज़मानत : सपा सांसद वीरेंद्र सिंह
Advertisement