नई दिल्ली। लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Ladakh activist Sonam Wangchuk) की भूख हड़ताल का आज 14 जुलाई को 17वां दिन है। NEET पेपर लीक(NEET Paper Leak) मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही है। इसी में वांगचुक भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Indefinite Hunger Strike) पर बैठे हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है।
पढ़ें :- जीनत अमान, बोलीं- शादी से पहले कपल को साथ रहकर जरूर चेक करें, दोनों इमोशनली और प्रैक्टिकली कम्पैटिबल हैं कि नहीं
वांगचुक की हड़ताल को लेकर बॉलीवुड के लोग उनके समर्थन में आए हैं। ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार निभा चुके ओमी वैद्य (Omi Vaidya) ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं। मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।’
एक्ट्रेस जीनत अमान ने एक पोस्ट में लिखा कि सरकार से पूछिए कि वह बातचीत तक क्यों नहीं कर रही? मैं वांगचुक की मांगों का सम्मान करती हूं
वहीं, एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) ने एक पोस्ट में लिखा कि मैं वांगचुक की मांगों का सम्मान करती हूं। मेरी भारत सरकार से अपील है कि इस मुद्दे पर उनसे बातचीत करें। यह भारत के भविष्य से जुड़ा है।
एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) ने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को लेकर लिखा कि, ‘मैंने एक न्यूज आर्टिकल में पढ़ा कि वांगचुक ‘अपनी मांसपेशियों का मास खोने लगे हैं और अत्यधिक दर्द में हैं।’ जब उनसे उनका अनशन समाप्त करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझसे मेरा अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए। सरकार से पूछिए कि वह बातचीत तक क्यों नहीं कर रही?
पढ़ें :- मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई मंत्रियों की होगी छुट्टी?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा,कि सभी हिसाब से, वांगचुक एक टैलेंटेड और डेडिकेटेड इंसान हैं, जिन्हें समाज पर उनके असर के लिए दुनिया भर में कई जाने-माने अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। वांगचुक की इच्छा का सम्मान करते हुए, मैं भारत सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत शुरू करने की अपील करती हूं, जो पूरे भारत के भविष्य से जुड़ा है। हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए, जो चुपचाप बैठकर अपने सबसे महान दिमागों में से एक को बलिदान होते हुए देखता रहे।’
आमिर खान स्टारर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में ओमी वैद्य ने चतुर नाम का फनी किरदार निभाया था। मंगलवार को एक वीडियो इस एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को अपना सपोर्ट दिया। बता दें कि फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में फुंसुक वांगडु नाम का किरदार आमिर खान ने निभाया था, जो सोमन वांगचुक से इंस्पायर बताया जाता है। जानिए, सोनम वांगचुक के समर्थन में ओमी वैद्य क्या बोले?
ओमी ने सोनम वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता
मंगलवार को ओमी वैद्य (Omi Vaidya) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं कि ‘मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मर जाएं। हेलो इडियट्स, पहचाना? मैं ओमी वैद्य है, 3 इडियट्स का चतुर और ‘द ऑफिस’ का सादिक। आपके लिए एक जरूरी संदेश है। मैं अक्सर ऐसा नहीं करता, इसलिए प्लीज ध्यान से सुनें। क्या आप जानते हैं कि 3 इडियट्स के फुंसुक वांगडु असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है। मैं उनसे मिल चुका हूं। वह काफी दिलचस्प इंसान हैं।’
पढ़ें :- Gen Z से प्रियंका गांधी की अपील, बोलीं-जब तक आंदोलन खड़ा कर अपनी ताक़त नहीं दिखाओगे, तब तक भाजपा सरकार और पीएम मोदी की जवाबदेही नहीं बनेगी
ओमी आगे कहते हैं कि ‘अभी वह बहुत लंबी भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं। लेकिन यह बहुत जरूरी बात है। आप उनसे सहमत हों या न हों, मैं सच में नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए। अगर आपके पास रुकने के लिए एक पल है, तो अपना काम छोड़ दें और बस देखें कि अभी क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी होगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडु मरे। फुंसुक वांगडु को मरने ना दें। मुझे नहीं लगता कि आप भी चाहेंगे कि वह मर जाएं।
फैंस ने ओमी को सराहा और आमिर खान को किया ट्रोल
पढ़ें :- जयराम रमेश ने पीएम मोदी को घेरा, बोले-पाकिस्तान को अब वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर भारत से ज्यादा अहमियत, हमारे 'विश्व गुरु' का क्या हुआ?
जब सोशल मीडिया पर ‘थ्री इडियट्स’ के ओमी का वीडियो यूजर्स ने देखा तो उनके प्रयास को सराहा। वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में आमिर खान को ट्रोल किया। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि आमिर खान इस मामले पर अब तक चुप हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, ‘चतुर बोला है लेकिन रैंचो (आमिर खान का फिल्म थ्री इडियट्स में किरदार) चुप है।’ कई लोगों ने ‘थ्री इडियट्स’ के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को भी इस मुद्दे पर न बोलने के लताड़ा है।
जंतर-मंतर पर 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून 2026 से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 17वां दिन है। वह देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में कथित धांधली (जैसे NEET परीक्षा विवाद) और पेपर लीक मामलों के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पूरी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने देश के नागरिकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने और आगामी 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ में शामिल होने की अपील की है।
प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचे थे
इससे पहले एक्टर प्रकाश राज (Actor Prakash Raj) जंतर-मंतर पहुंचकर सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में शामिल हुए थे। 11 जुलाई 2026 को वह सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की भूख हड़ताल के 14वें दिन प्रदर्शन में शामिल हुए थे। एक्टर ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के मंच से छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था कि वे कहते हैं कि यह सोशल मीडिया से चलने वाला आंदोलन है। अरे, आप भी व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी और सोशल मीडिया के जरिए ही (सत्ता में) आए हैं। आपके पास एक ऐसा हथियार था, जो तब हमारे पास नहीं था। लेकिन अब वह हथियार हमारे पास भी है।’