1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral : ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब!’ दिल्ली पुलिस का गैंगस्टरों के लिए इतना सम्मान? अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

Viral : ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब!’ दिल्ली पुलिस का गैंगस्टरों के लिए इतना सम्मान? अभिजीत दिपके ने उठाए सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक डीसीपी (DCP) का पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) को 'साहब' कहकर संबोधित कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijit Dipke) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक डीसीपी (DCP) का पुराना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) को ‘साहब’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। दिपके ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि पुलिस कार्यकर्ताओं और छात्रों के साथ कैसा बर्ताव करती है।

पढ़ें :- दशहरा पर्व पर रावण के साथ जलेगा 'कॉकरोच' का पुतला, उठे सवाल तो कमेटी बोली- हम तो साफ-सफाई को दे रहे हैं बढ़ावा

दिपके ने क्या कहा?

दिपके ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब! (Lawrence Bishnoi Sahab!) गैंगस्टरों के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  के मन में कितना सम्मान है। काश, वे छात्रों और कार्यकर्ताओं के प्रति भी इसका 10 फीसदी सम्मान दिखाते, जो सिर्फ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

कब का है यह वीडियो?

अगस्त 2025 के आखिर का यह वीडियो उस समय वायरल हो गया था, और अब रविवार को मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Actor Tiger Shroff) को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यह वीडियो फिर से सामने आया है।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट

लॉरेंस बिश्नोई गैंग Gangster Lawrence Bishnoi)  के सहयोगी बताए जाने वाले अनिल पंडित के नाम से एक संदेश सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि इस गोलीबारी की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। इस पोस्ट की सच्चाई की जांच की जा रही है।

संदेश में क्या दावा किया गया?

संदेश में दावा किया गया है कि अभिनेता से पहले भी संपर्क करके उन्हें चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। इसमें मुंबई फिल्म इंडस्ट्री (Mumbai Film Industry) के लोगों को भी धमकी दी गई है कि जो लोग गैंग की मांगों को नहीं मानेंगे या अभिनेता सलमान खान के साथ काम करना जारी रखेंगे, उन्हें अगला निशाना बनाया जा सकता है।

इस पोस्ट में विरोधी गिरोह के सदस्यों को दी गई धमकियां भी शामिल थीं, साथ ही इसमें लॉरेंस बिश्नोई समूह Gangster Lawrence Bishnoi) और उससे जुड़े कथित लोगों का जिक्र करने वाले हैशटैग भी थे। सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस इस संदेश के स्रोत का पता लगाने और मनोरंजन जगत के सदस्यों को दी गई धमकियों की गंभीरता की जांच करने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...