Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट उदयपुर सेंट्रल जेल से रिहा, बोले- ‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल पांचवा धाम’

बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट उदयपुर सेंट्रल जेल से रिहा, बोले- ‘मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल पांचवा धाम’

By संतोष सिंह 
Updated Date

उदयपुर: फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) सेंट्रल जेल से शुकवार को जमानत पर रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने शिव मंदिर में माथा टेका। शुक्रवार को जेल से बाहर आने के बाद विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘मैंने ढाई महीने जेल में काटे हैं। मुझे केवल उम्मीद ही नहीं, पूरा यकीन था कि यहां की जो कानून व्यवस्था है, जो सच्चाई है वो जरूर उभर कर आएगी। जेल में मेरे एक मित्र बने हैं, जिन्होंने मुझे मेवाड़ की मिट्टी की तासीर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेवाड़ की मिट्टी में सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन वह पराजित नहीं हो सकता है। वही मेवाड़ की मिट्टी का टीका लगाकर यहां से जा रहा हूं, यहां हमेशा सत्य विजयी होता रहेगा।

पढ़ें :- Ghooskhor Pandat Row : फिल्ममेकर नीरज पांडे ने 'घूसखोर पंडित' टाइटल लिया वापस, सुप्रीम कोर्ट में याचिका का निपटारा

2 महीने 11 दिन जेल में बिताए समय पर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने कहा कि ये तो पांचवा धाम है। मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं। मैं वहीं रह रहा था जहां श्रीकृष्ण पैदा हुए थे। ये समझ लीजिए कि पहले जो मैं था उससे बेहतर और दोगुना अच्छा बनकर बाहर निकल रहा हूं। श्रीकृष्ण की तरह एक नया संघर्ष करना है। फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि मैं कानून व्यवस्था के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं। मुझे इस देश की काननू व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। जो भी न्याय होगा वह सबके हित में होगा। वहीं विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) के साथ मौजूद उनके वकील ने कहा कि 27 तारीख को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने दोनों पार्टी को बुलाया है. वहां हमारा प्रयास होगा कि इस को मीडिएशन (मध्यस्थता) से सुलझाया जाए। हम उसी प्रयास में हैं।

बता दें कि फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट (Shwetambari Bhatt) को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नियमित जमानत दी है। दोनों पर इंदिरा आईवीएफ के मालिक अजय मुर्डिया ने आरोप लगाया है कि स्वर्गवासी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) के साथ फिल्म बनाने का करार हुआ था। विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) ने कहा था कि 7 करोड़ की शुरुआती फंडिंग और कुल 47 करोड़ में चार फिल्में तैयार हो जाएंगी। आरोप है कि 30 करोड़ रुपये लेने के बाद विक्रक भट्ट (Vikram Bhatt) टाल मटोल करने लगे। इसी वजह से दिसंबर 2025 में राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने दोनों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement