Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Bread pakoda: बच्चों को टिफिन में दे या फिर ब्रेकफास्ट में शामिल करें टेस्टी ब्रेड पकौड़ा की रेसिपी

Bread pakoda: बच्चों को टिफिन में दे या फिर ब्रेकफास्ट में शामिल करें टेस्टी ब्रेड पकौड़ा की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बच्चों को टिफिन में देने के लिए ब्रेड पकौड़ा सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी शामिल कर सकती हैं। बच्चे और बड़े इसे पसंद करेंगे। बहुत कम समय और बिना किसी झंझट के बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए आज जानते है ब्रेड पकौड़ा की रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– आलू (उबले और मैश किए हुए) – 2 मध्यम
– हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2
– अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 छोटा चम्मच
– धनिया पत्ती (कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच
– गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
– अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
– नमक – स्वादानुसार
– ब्रेड स्लाइस – 6 (सफेद या ब्राउन)
– बेसन – 1 कप
– चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच (कुरकुरापन के लिए)
– हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
– नमक – स्वादानुसार
– पानी – आवश्यकतानुसार
– तेल – तलने के लिए

ब्रेड पकौड़ा बनाने का तरीका

ब्रेड पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैश किए हुए आलू लें। इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और एकसार मिश्रण बना लें। एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, और नमक डालें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना बैटर तैयार करें। बैटर बहुत पतला या बहुत गाढ़ा न हो। ब्रेड स्लाइस को आधे हिस्से (त्रिकोण या चौकोर) में काट लें। हर स्लाइस के ऊपर तैयार आलू का भरावन लगाएं और दूसरी स्लाइस से कवर करें। चाहें तो एक स्लाइस में ही भरावन लगाकर आधा मोड़ लें।

कढ़ाई में तेल गरम करें। तैयार ब्रेड को बेसन बैटर में डिप करें, सुनिश्चित करें कि यह पूरी तरह से कोट हो जाए। इसे गरम तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तले हुए पकोड़े को टिशू पेपर पर निकालें।गरमागरम ब्रेड पकोड़े को हरी चटनी, टमाटर सॉस, या इमली की चटनी के साथ परोसें।

Advertisement