Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. ब्रेड पैनकेक बनाने की रेसिपी

ब्रेड पैनकेक बनाने की रेसिपी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

सुबह के नाश्ते में स्वाद और सेहत दोनों का ख्याल रखना जरूरी है। यह तो सभी जानते हैं कि दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी नाश्ते के साथ होनी चाहिए ले। अगर आप एक ही खाना हम रोज-रोज खा कर उब जाते हैं। अगर आप कुछ अलग तरीके की चीजों को खाना चाहते हैं। तब हमारे द्वारा बताए गए इस डिस को ट्राई करें।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

सामग्री : 5 ब्रेड स्लाइस,

1/2 कप सूजी,

2 हरी मिर्च,

1 इंच अदरक का टुकड़ा,

पढ़ें :- Pav Bhaji Recipe: चटोरी जुबान को चखाएं स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी एट होम, बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

1/2 कप दही,

1 प्याज बारीक कटा, 2 टेबलस्पून शिमला मिर्च बारीक कटी, 1 टमाटर बारीक कटा, 1 गाजर बारीक कटी, स्वादानुसार नमक,

1 टीस्पून चिली फ्लैक्स, 1/2 टीस्पून जीरा, 1 पैकेट ईनो फ्रूट सॉल्ट,

बनाने कि विधि- सबसे पहले ब्रेड को तोड़कर मिक्सी जार में डालें। साथ में सूजी, दही और थोड़ा-सा पानी डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें। अब उसमें पुरी सब्जियों को अच्छे से मिलाएं। सारी चीज़ें अच्छी तरह मिक्स होने पर ईनो डालकर हलका सा चलाएं। अब पैन गरम करके उसके ऊपर हलका ऑयल लगाएं और उस पर मिश्रण डालकर छोटे-छोटे पैन केक बना लें। इसको आप किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर
Advertisement