Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Breakfast: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल सूप

Breakfast: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल सूप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सूप (Soup) को टमाटर, कार्न, पालक या अन्य सब्जियोंं से बनाया जाता है। सब्जियों से बनने की वजह से सूप (Soup) को काफी हेल्दी माना जाता है। अधिकतर लोग ब्रेकफास्ट में सूप (Soup) को पीना पसंद करते हैं। सूप आप मनचाहे स्वाद का बना सकते हैं। स्पाईसी, मीठा या फिर खट्ठा मीठी।

पढ़ें :- tomato ketchup at home: घर में ऐसे बनाएं बच्चों का पसंदीदा टोमेटो केचप

वेजिटेबल सूप (Vegetable Soup) सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। वैसे पहले ज्यादा विदेशी लोग ज्यादा खाते थे, लेकिन अब इसे भारत के लोग भी बहुत पसंद करने लगे है। इसे अगर आप एक कटोरा बना लेते है तो आपके सिंपल ब्रेकफास्ट हो जायेगा।

 

हालंकि होटलों और रेस्टोरेंट में भी बहुत ही आसानी से कई तरह से सूप मिल जाते हैं। अगर इन्हें घर में भी बनाना चाहे तो आसानी से बन जाता है। तो चलिए आज हम आपको घर में सूप बनाने का तरीका बताते है।

पढ़ें :- महंगाई : टमाटर के साथ सभी सब्जियों के कीमतों में लगी आग! दो से ढाई गुना पहुंचे दाम

सूप (Soup) बनाने के लिए इन सामग्रियों की जरुरत होगी

मशरूम 1/2 कटोरा, बीन्स 1/2 कटोरा, गाजर 1/2 कटोरा, प्याज 1/2 कटोरा, शिमला मिर्च( 1/2 कटोरा, फूल गोभी 1/2 कटोरा, मैदा 50 ग्राम, दूध 50 ग्राम, तेल, चाट मशाला 1 चम्मच, नमक (स्वादनुसार) वेजिटेबल स्टॉक 500 ग्राम (1/2लीटर) यहाँ पे मैंने सारे सब्जियों को एक साइज का (1/2 इंच) का काट लिया है | सब्जियों को एक साइज का काटने से अच्छा दिखता है।

वेजिटेबल स्टॉक- वेजिटेबल स्टॉक बनाना बहुत ही आसान होता है । है हम सब्जियों को धोकर सूप बनाने के लिए काटते है उसके बाद हम उसे थोड़ा सा पानीमें सब्जियों को उबाल लेंगेऔर उसका जो पानी होता है उसे हम वेजिटेबल स्टॉक कहते है।

वेजिटेबल सूप (Vegetable Soup)  बनाने की विधि-

पढ़ें :- Kitchen Tips: महंगे हुए टमाटर की कमी को ऐसे करें पूरी, इन चीजों का इस्तेमाल करेगा सेम काम

सबसे पहले गैस पे कढ़ाई चढ़ाये और उसमे तेल डाले, तेल गरम होने के बाद उसमे तेजपत्ता को डाल दें। फिर उसमे मशरूम, प्याज, गाजर,फूल गोभी,बीन्स और थोड़ा सा नमक डालकर थोड़ी देर तक भुने। फिर उसमे मैदा को डाल दे और उसे मिलाये ।

थोड़ी देर में आप देखेंगे की मैदा साड़ी सब्जियों में पकड़ लिया है,तो उस टाइम पे उसमे हम वेजिटेबल स्टॉक डाल दें और थोड़ी देर तक पकाये (आप सादा पानी भी डाल सकते है) |थोड़ी देर आप देखेंगे की सूप थिक (गाढ़ा) होने लगा है।

फिर उसमे शिमला मिर्च(कैप्सिकम) और पत्ता गोभी डाल दे और उसे थोड़ी देर पकाये।  फिर उसमे चाट मशाला डाल दे। और हमारी सूप लगभग बनकर तय हो गयी है। अब उसे सर्विंग बॉउल में निकाल ले और आपकी मिक्स्ड वेजिटेबल सूप बनकर तैयार है | गरमा गर्म इसे खाये।

Advertisement