1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. tomato ketchup at home: घर में ऐसे बनाएं बच्चों का पसंदीदा टोमेटो केचप

tomato ketchup at home: घर में ऐसे बनाएं बच्चों का पसंदीदा टोमेटो केचप

टोमेटो केचप बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बेहद पसंद होता है। पराठा रोल में टोमेटो केचप खाकर अधिकतर लोगो का बचपन गुजरा होगा। लेकिन लोग इसे बाजार से रेडीमेड ही खरीदकर खाते है। आज हम आपको घर में बाजार से भी अच्छा टोमेटो केचप बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

tomato ketchup at home: टोमेटो केचप बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बेहद पसंद होता है। पराठा रोल में टोमेटो केचप खाकर अधिकतर लोगो का बचपन गुजरा होगा। लेकिन लोग इसे बाजार से रेडीमेड ही खरीदकर खाते है। आज हम आपको घर में बाजार से भी अच्छा टोमेटो केचप बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

पढ़ें :- Agniveer Services : अग्निवीर योजना को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे, 75 प्रतिशत को मिलेगा दो साल सेवा विस्तार

जिससे आप बहुत ही कम बजट में बेहद आसान तरीके से इसे घर पर ही बना सकते है। घर में बना होने के कारण ये शुद्ध भी होगा और आप बेझिझक बच्चों को इसे खिला सकती हैं। आप केचप को रोटी,पराठा, पूड़ी में रोल बना कर बच्चों को खिला सकती है। इसके अलावा समोसे, सैंडविच या फिर किसी अन्य चीज के साथ भी इसे खा सकती है। तो चलिए जानते हैं घर में ही टेस्टी सी टोमेटो केचप बनाने की आसान सी रेसिपी।

घर में ही टोमेटो केचप बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत होगी

एक किलो टमाटर का पेस्ट

एक कप कॉर्न सिरप

पढ़ें :- पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के बीच हुआ समझौता, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मिली जानकारी

वाइट बी=विनेगर

चीनी का बुरादा

नमक

प्याज का पाउडर

लहसुन का पाउडर

पढ़ें :- अब आधार नंबर नहीं वोटर आईडी नंबरों के जरिए लाभार्थियों को होगा पेमेंट? मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान

घर में ही टोमेटो केचप बनाने का ये है आसान सा तरीका

घर में ही टोमेटो केचप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसे मध्यम आंच पर रख दें। अब ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को पैन में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब कम से कम 20 मिनट तक सॉस को मध्यम आंच पर अच्छे से पकने दें। याद रहें कि पैन को न ढकें और हर थोड़े समय में सूस को करछी से हिलाते रहें।

मोटा हो जाए तो गैस को बंद कर दें और फिर कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।जब यह बनकर तैयार हो जाए तो आप सॉस को एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर 3 हफ्ते तक फ्रिज में रख सकते हैं और फ्रीजर में 6 महीने तक। लीजिए तैयार ही आपका घर पर बना ताजा टोमेटो केचप। टमाटर का चुनाव ध्यान से करें।किसी भी तरह के सड़े-गले टमाटर का इस्तेमान करने से बचें वरना सॉस का टेस्ट खराब हो सकता है और उसमें स्मेल आ सकती है। टमाटर की प्यूरी बनाने के बाद उसे छलनी से छानना न भूलें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...