प्रतापगढ़। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President of Nishad Party) और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) सड़क हादसे में घायल हो गए। एक्सीडेंट प्रतापगढ़-रायबरेली बॉर्डर के करिहा बाजार के पास हुआ है। बुधवार को वह प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में समीक्षा बैठक करने के लिए आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो जाने से वह घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज (Medical College) में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही पार्टी के तमाम पदाधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन और महकमे के आला अधिकारी पहुंच गए।
पढ़ें :- अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Breaking News- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सड़क हादसे में घायल, मेडिकल कॉलेज में कराए गए भर्ती pic.twitter.com/EVYVfybIUh
— santosh singh (@SantoshGaharwar) October 9, 2024