BSNL New Users: रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी देश की निजी टेलीकॉम कंपनियों ने इस महीने के शुरुआत में अपने टैरिफ में 11-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की खुलकर नाराजगी देखने को मिली थी, यहां तक कि एक्स पर ”बीएसएनएल की घर वापसी” और ”बॉयकॉट जियो” जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे थे। वहीं, अब बीएसएनएल को इसका फायदा मिलता नजर आ रहा है।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, निजी टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ महंगे होने के बाद यूजर्स नए विकल्प तलाश रहे हैं। इसी बीच बीएसएनएल के आए दिन लाखों की संख्या में नए यूजर्स बन रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मई 2024 में बीएसएनएल के 15 हजार यूजर्स बढ़े थे, जबकि जून में 58 हजार यूजर्स घट गए थे। हालांकि, निजी टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ महंगे होने के बाद यूजर्स ने बीएसएनएल की तरफ रुख किया है। जुलाई के पहले 15 दिन में ही कंपनी को तकरीबन 15 लाख नए यूजर्स मिले हैं। इनमें ज्यादातर यूजर्स ने जियो और एयरटेल को छोड़कर बीएसएनएल का रुख किया है। ऐसे में अब बीएसएनएल के हालात सुधरते हुए नजर आ रहे हैं।