BSNL SIM Home Delivery: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस (SIM Card Home Delivery Service) शुरू की है। कंपनी की नई सुविधा अभी फिलहाल गुरुग्राम और गाजियाबाद में शुरू हुई है और इसको जल्द ही अन्य सर्किल और शहरों में भी शुरू किया जाएगा। बीएसएनएल की नई सर्विस की जानकारी टेलीकॉमटॉक ने दी है।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएनएल (BSNL) की सिम कार्ड होम डिलीवरी सर्विस फिलहाल प्री-पेड सिम कार्ड के लिए उपलब्ध है। नई सर्विस के लिए बीएसएनएल ने Prune के साथ साझेदारी की है। यूजर्स Prune की वेबसाइट पर जाकर प्लान और सिम कार्ड चुन सकते हैं। जिसके बाद उन्हें उसी प्लान के साथ सिम डिलीवर किया जाएगा। बता दें कि Prune टेलीकॉम सर्विस देने वाली कंपनी है। जिसका एप गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं।
ऐसे करें BSNL सिम ऑर्डर
1-बीएसएनएल सिम की होम डिलीवरी के लिए यूजर्स को सबसे पहले https://prune.co.in/mno-bsnl/ पर जाना होगा।
2- इसके बाद यूजर्स को डिलीवरी के लिए एड्रेस, मोबाइल नंबर और पिन कोड के साथ डालना होगा।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
3- फिर प्लान का चयन करना होगा और आखिर में सिम ऑर्डर करना होगा।