Budh Nakshtra Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध देव का 10 मार्च 2026 को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश हो गया है। बुध देव अब 1 अप्रैल 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। जानिए बुध का राहु के नक्षत्र में होना किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।
पढ़ें :- Bhadli Navami 2026 : भड़ली नवमी पर करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ , चातुर्मास आरंभ से पहले विवाह लिए आखिरी शुभ मुहूर्त
बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध 1 अप्रैल तक शतभिषा नक्षत्र में रहेगा। बुध की ये चाल कुछ राशि के लोगों को मालामाल कर देगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। नई नौकरी प्राप्त होने के योग बनेंगे। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। कुल मिलाकर आपके लिए बुध का नक्षत्र गोचर राजयोग जैसी स्थिति बनाएगा। चलिए जानते हैं इससे किन 3 राशि वालों का अच्छा समय शुरू होने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ये बुध देव का ये गोचर अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। कारोबार में खूब तरक्की मिलेगी। व्यापार , नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातक समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र में काम करने वाले इस गोचर से खूब लाभ कमाएंगे। नबीन कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर काफी भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर शिक्षा, नौकरी में प्रमोशन मिलने और सैलरी बढ़ने के शुभ योग बन रहे हैं। अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। उधार वापस मिल सकता है। पहले से किए गए निवेश भी खूब लाभ देंगे। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है। साझेदारी के कार्यों में भी खूब फायदा होगा। नौकरी बदलने के लिए शुभ समय है।