Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- 69 साल के बुजुर्ग ने 60 फीट से आग लगाकर लगाई मौत की छलांग: रामलीला में दिखा हैरान करने वाला स्टंट

Video- 69 साल के बुजुर्ग ने 60 फीट से आग लगाकर लगाई मौत की छलांग: रामलीला में दिखा हैरान करने वाला स्टंट

By Harsh 
Updated Date

Viral- Video:  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रामलीला महोत्सव के दौरान 69 वर्षीय रामप्रसाद तिवारी के करतब ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया। खुर्जा के रामलीला मैदान में उन्होंने खुद को आग लगाकर करीब 60 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने का प्रदर्शन किया। इस नजारे को देखने के लिए मैदान में मौजूद लोग टकटकी लगाए रहे। उम्र के इस पड़ाव पर उनका ऐसा प्रदर्शन सोशल मीडिया में बीच चर्चा का विषय बन गया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

आग की लपटों के बीच ऊंचाई से लगाई छलांग

खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित रामलीला मैदान में इन दिनों रामलीला महोत्सव चल रहा है। यहां हर दिन रामलीला का मंचन और दूसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान रामप्रसाद तिवारी ने आग के साथ करीब 60 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने का स्टंट दिखाया। उनके प्रदर्शन को देखकर दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच का माहौल रहा।

रामलीला कमेटी के प्रधान आशीष गोयल ने बताया कि इस तरह का स्टंट हर साल महोत्सव में किया जाता है। रामलीला के अलावा यहां कवि सम्मेलन, भजन संध्या समेत कई कार्यक्रम भी होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

श्रीराम और रावण के युद्ध के मंचन ने बांधा समां

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी

बुलंदशहर के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में भी विजयादशमी पर रामलीला का भव्य आयोजन हुआ। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन शुरू होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के कई बार प्रहार करने के बावजूद रावण के सिर दोबारा दिखाई देने का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद विभीषण ने श्रीराम को रावण की नाभि पर निशाना साधने की बात बताई। आखिरकार श्रीराम के बाण से रावण का अंत हुआ। इसके साथ ही मैदान में रावण और कुंभकर्ण के पुतले जल उठे। आतिशबाजी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

रावण दहन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दशहरे के आयोजन को देखते हुए बुलंदशहर जिले में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। नुमाइश मैदान में नगर पुलिस के साथ पुलिस लाइन से छह निरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल, 35 कांस्टेबल और 10 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए।

कार्यक्रम स्थल पर केवल अनुमति प्राप्त लोगों को मंच तक जाने दिया गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल भी मौजूद रहा। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाई के कर्मियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। इस तरह बुलंदशहर में दशहरे के दौरान एक ओर रामलीला के रोमांचक करतब चर्चा में रहे, तो दूसरी ओर श्रीराम-रावण युद्ध के मंचन और रावण दहन ने लोगों को उत्सव और आस्था के रंग में रंग दिया।

Advertisement