Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दबंगों ने बीच सड़क पर व्यापारी के बेटों को जमकर पीटा, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

दबंगों ने बीच सड़क पर व्यापारी के बेटों को जमकर पीटा, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

By Satish Singh 
Updated Date

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जनपद के भोगनीपुर में एक व्यापारी के बेटों को बीच सड़क पर दंबगों ने पीट दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत जब पुलिस से की तो भोगनीपुर थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे दंबगों ने बीच सड़क पर व्यापारी के बेटों के साथ मारपीट की है। दंबगों ने व्यापारी के बेटों को इतना मारा की वह बेहोश हो गया था। वहीं स्थानीय लोगों के आने पर दबंग गाली देते हुए मौके से फरार हो गया।

पढ़ें :- Video-कानपुर में सास पर आया दामाद का दिल, कोर्ट में शादी कर सोशल मीडिया पर मांगा आशीर्वाद, अब दोनों फरार

कानपुर देहात जनपद के भोगनपुरी थाना क्षेत्र निवासी अरविंद गुप्ता ने बताया कि घाटमपुर रोड़ पर उनकी बाला जी टेलीकाम के नाम से मोबाइल की दुकान है। अरविंद के मुताबिक वह हार्ट का मरीज है। बीती शाम वह दुकान पर बैठा था तभी पड़ोसी उमाशंकर का साला बबेरु निवासी सौरभ पुत्र राजा भैया अपनी बुलेट का साइलेंसर बजाए जा रहा था, जिस कारण उन्हे परेशानी हो रही थी। इस पर अरविंद के बेटे आदित्य ने सौरभ को मना किया। इस पर सौरभ देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। अरविंद ने बताया कि करीब दो घंटे बाद सौरभ गुप्ता अपने भाई पियुष गुप्ता और अन्य साथियों के साथ वापस आ गया। आरोपियों ने बेटे आदित्य और अभय पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।

पढ़ें :- Kanpur Dehat News : जिला बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, लिये गये ये निर्णय

इस दौरान जब आस पास के लोग बीच बचाव करने आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमे हमलावर बुरी तरह से पीड़ितों को पीट रहे है। वहीं पीड़ित ने जब कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में तहरीर दी तो पहले पुलिस ने मामले को टरका दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उकसावे में हमला करना, धमकी देना और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Advertisement