Samsung Galaxy Buds 2 Pro: अगर आप कोई टॉप ब्रांडेड प्रीमियम ईयरबड्स खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास सैमसंग के प्रीमियम ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 2 Pro बंपर छूट के साथ खरीदने का मौका है। इन ईयरबड्स की अमेज़न (Amazon) से खरीदारी करके करीब 7 हजार रुपये की बचत की जा सकती है।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, सैमसंग के इन प्रीमियम ईयरबड्स की असल कीमत 19,999 रुपये है। जिसे अमेज़न पर 45 प्रतिशत की छूट के साथ 10,949 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इस पर 1500 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूज करने पर मिल रहा है। इस डिवाइस को 12 महीने, 9 महीने, 6 महीने और 3 महीने की EMI पर खरीदने का ऑप्शन भी मौजूद है।
बता दें कि Samsung Galaxy Buds 2 Pro में ANC का फीचर मिलता है। इसको Android और iOS किसी भी डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बड्स IPX7 रेटिंग के साथ आते हैं। इनमें LED स्टेटस, AKG ट्यूनिंग और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। एएनसी चालू होने पर 5 घंटे तक और क्रैडल में 18 घंटे तक लगातार इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।