Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे : राहुल गांधी

देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे : राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कर रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है। यहां पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के स्वागत के खासा इंतजाम किए गए थे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर, हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

आज, #BharatJodoYatra महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है। और, इस तिरंगे को श्रीनगर में लहराने से हमें कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। इसके साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, जब उन्होंने यह यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष का कहना था कि देश 3,600 किलो मीटर लंबा है। इसे पैदल तय नहीं किया जा सकता।

लेकिन, उन्होंने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की और वह तिरंगे को श्रीनगर में लहराएंगे। बता दें कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा पर बड़े हमले बोल रहे हैं। महंगाई, बेरोजागारी समेत अन्य मुद्दे को लेकर वो सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

Advertisement