Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. आंखों से लेकर दिल तक की सेहत दुरुस्त रखती है गाजर, ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी गाजर की कांजी

आंखों से लेकर दिल तक की सेहत दुरुस्त रखती है गाजर, ट्राई करें टेस्टी और हेल्दी गाजर की कांजी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

न्यूट्रिशन से भरपूर गाजर और गाजर का जूस का सेवन करने से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गाजर और गाजर का जूस दोनों ही सेहत के लिए टॉनिक की तरह होते हैं। सर्दी के मौसम में इसका सेवन फायदेमद होता है। गाजर का जूस काफी पौष्टिक होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, के, सी, बी6, ई, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज और कॉपर समेत कई तत्व पाए जाते हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

इस जूस के सेवन से आंखों से लेकर दिल तक की सेहत दुरुस्त रहती है। बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए स्ट्रॉन्ग एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है और कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी दूर करता है। आप गाजर को सलाद के तौर पर या ऐसे ही खा सकते है। या फिर इसका जूस निकाल कर या फिर इसकी टेस्टी कांजी बनाकर पी सकते है। तो चलिए जानते है गाजर की कांजी बनाने का तरीका।

गाजर का कांजी बनाने के लिए ये जरुरी सामग्री

400 ग्राम लाल गाजर, छीलकर 3 इंच के टुकड़ों में काट लें
¼ कप सरसों के बीज
½ छोटा चम्मच हींग
1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
स्वादानुसार काला नमक
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच तैयार पाउडर

गाजर का कांजी बनाने का ये होता है तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

राई को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीस लें। एक गहरे मिट्टी के बर्तन में 2 लीटर पानी लें। इसमें हींग, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ पाउडर और गाजर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे मलमल के कपड़े से ढकें, इसके ऊपर ढक्कन लगाएं और 2 दिनों के लिए अलग रख दें।  अलग-अलग गिलासों में डालें और आवश्यकतानुसार परोसें।

Advertisement