CBI Recruitment: CBI ने वर्ष 2024 के लिए विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी कर दिए है. यदि आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 253 पदों को भरा जाने वाला है.
पढ़ें :- UPTET Exam 2026 : यूपीटीईटी परीक्षा देने वाले शिक्षकों को विशेष अवकाश मिलेगा, शासन ने जारी किया आदेश
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जबकि आवेदन करने की अंतिम दिनांक 3 दिसंबर, 2024 है. वहीं, परीक्षा की डेट 14 दिसंबर, 2024 तय की गई है. वहीं, इंटरव्यू जनवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में संभावित है.
इस अभियान के माध्यम एससी IV – चीफ मैनेजर (सीएम) के 10 पद, एससी III – सीनियर मैनेजर (एसएम) के 56 पद, एससी II – मैनेजर (एमजीआर) के 162 पद और एससी I – असिस्टेंट मैनेजर (एएम) के 25 पद भरे जाने वाले है .
डेवलपर पद के लिए परीक्षा लगभग 3.5 घंटे की होने वाली है. पहले 30 मिनट बिना कंप्यूटर के कागज पर समस्या हल करने के लिए होने वाले है. जिसके उपरांत 3 घंटे कंप्यूटर पर कोडिंग के लिए मिलने वाला है. जबकि अन्य पद के लिए MCQ परीक्षा OMR शीट और OBRIC प्रणाली के माध्यम से होने वाली है.
आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करना पड़ेगा. SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार को 175 रुपये + GST देना पड़ेगा. जबकि अन्य सभी उम्मीदवार के लिए शुल्क 850 रुपये + GST तय किया जा चुका है.
पढ़ें :- अब यूपी में No कर्फ्यू no दंगा यूपी में सब चंगा, पहले यूपी की पहचान थी देख सपाई बिटिया घबराई:- मुख्यमंत्री योगी
CBI की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं. “Recruitment” सेक्शन में अपनी योग्यता के मुताबिक पद चुनें. आवेदन फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करना होगा.