Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. CCTV VIDEO : मुंबई के बास्टियन रेस्तरां से BMW Z4 चोरी, पार्किंग में खड़ी कार को ले उड़े चोर

CCTV VIDEO : मुंबई के बास्टियन रेस्तरां से BMW Z4 चोरी, पार्किंग में खड़ी कार को ले उड़े चोर

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मुंबई के दादर इलाके में स्थित मशहूर बास्टियन रेस्तरां (Bastian Restaurant) के कार पार्किंग से BMW Z4 लग्जरी कार के चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से पार्किंग में खड़ी कार को किसी तरह चालू कर वहां से लेकर रफ्फू चक्कर हो गए। पार्किंग से कर चोरी होने के बाद मालिक द्वारा दादर के शिवाजी पुलिस स्टेशन (Shivaji Police Station) में शिकायत दर्ज करवाई है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

कार के मालिक द्वारा पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, 27 अक्टूबर की रात यह घटना तब हुई। जब एक कारोबारी बिल्डर कोहिनूर स्क्वायर की 48वीं मंजिल पर बास्टियन रेस्तरां (Bastian Restaurant)  में गया था। जब सुबह करीब 4 बजे मालिक रेस्तरां की पार्किंग में अपनी कार लेने गया तो पता चला कि कार गायब हो चुकी है। इसके मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

दो शातिर चोर पार्किंग में इंट्री करते हैं और बड़े ही आसानी से कर को चालू करने के बाद वे लेकर जा रहे हैं। पार्किंग में लगे वीडियो CCTV में कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस कार के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement