Tahawwur Hussain Rana’s latest picture: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है। गुरुवार को आतंकी राणा को लेकर विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा। जिसके बाद एनआईए कोर्ट ने उसे 18 दिनों की कस्टडी में भेज दिया है। एनआईए आज से मुंबई हमले से जुड़े तमाम पहलुओं पर राणा से पूछताछ शुरू करेगी। इसी बीच उस वक्त की एक तस्वीर सामने आई है, जब अमेरिका ने राणा को भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंपा था।
पढ़ें :- UP Election 2027: यूपी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखिए किसको कहां से बनाया प्रत्याशी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी मार्शलों ने मंगलवार को तहव्वुर राणा की हिरासत भारत के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों को सौंपी थी, उसकी तस्वीर सामने आयी है। जिसमें देखा जा सकता है कि राणा के कमर में जंजीर बंधी है और हाथ और पैरों में हथकड़ी लगी है। पीछे से ली गयी तस्वीर में तहव्वुर राणा कमजोर दिख रहा है। उसके बाल और दाढ़ी सफेद दिख रहे हैं और वह भूरे रंग का चौग़ा पहने हुए है। लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। अमेरिकी न्याय विभाग ने पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक आतंकी राणा को सौंपे जाने के समय की तस्वीर जारी की है।