Chaitra Masik Shivratri 2024 : सनातन धर्म में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा का बहुत महत्व है। भक्तगण विभिन्न अवसरों पर शिव परिवार की पूजा अर्चना करते है। हिन्दू धर्म में चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि पर सभी शिवभक्त विधि विधान से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि भक्तों की शिव पूजा से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते है और मनोकामना पूर्ण होने वरदान देते है।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
इस साल 2024 में मासिक शिवरात्रि 7 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूरे विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए इसके लोग शिव मंदिर जाते हैं। इसके साथ ही रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करते हैं।
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि यानि चतुर्दशी तिथि 7 अप्रैल 2024 को सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 8 अप्रैल 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगी।
पूजा-अर्चना
1.पूजा के दौरान देवी पार्वती को कुमकुम का तिलक लगाएं और पूजा के लिए गाय के घी का दीपक जलाएं।
2.भगवान शिव और माता पार्वती को सफेद फूलों की माला अर्पित करें और बेलपत्र पूजा में अवश्य शामिल करें।
3.मासिक शिवरात्रि पर शिव तांडव स्तोत्र, शिव चालीसा का पाठ करें और आरती से पूजा का समापन करें।
4.भगवान से पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगे और अगले दिन सुबह शिव प्रसाद से अपना व्रत खोलें।