Chaitra Navratri 2024 : सृष्टि में मां दुर्गा की विभिन्न रूपों में पूजा की जाती है। सर्व कल्याणमयी , जगत जननी मां दुर्गा की भक्ति के लिए भक्त नौ दिनों का नवरात्रि व्रत उपवास की साधना करते है। हिंदी माह चैत्र में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है।वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ और घटस्थापना 09 अप्रैल 2024, मंगलवार के दिन किया जाएगा। इस साल नवरात्रि पर मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा। आइये जानते है मां दुर्गा की पूजा विधि और विधान के बारे में।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
चैत्र नवरात्रि 2024 तिथि (Chaitra Navratri 2024 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात्रि 11:50 से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 09 अप्रैल रात्रि 08:30 पर हो जाएगा। हिन्दू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ और घटस्थापना 09 अप्रैल 2024, मंगलवार के दिन किया जाएगा।
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 और समापन 17 अप्रैल 2024 को होगा। चैत्र नवरात्रि साल 2024 में पूरे 9 दिन के होंगे।
घटस्थापना
घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:02 से सुबह 10:16 के बीच रहेगा
मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना मान्य है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12:48 के बीच रहेगा।